इंदौर: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इंदौर में पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई है, पुलिस ने जांच कराने के बाद मामला दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर को साझा किया था, जिससे छेड़छाड़ की गई थी।
Related Stories
जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतू पटवारी ने जो तस्वीर शेयर की थी वह 5 अगस्त को अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा किए गए श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन की थी, लेकिन उससे छेड़छ़ाड़ की गई थी.। इसी बात पर इंदौर के बीजेपी नेताओं ने देर रात को पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा को एक शिकायती आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि बीजेपी नेताओं ने आवेदन देकर आईटी के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इस आवेदन पर जांच कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी शेयर की थी फर्जी तस्वीर
इस आवेदन में कहा गया है कि तस्वीर को तोड़मरेाड़ का पेश किया गया और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। पटवारी ने देर रात को अपने ट्विटर हैंडल से शनिवार दिन में किए गए ट्वीट को हटा लिया है। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस विधायक और एमपी सरकार के पूर्व मंत्री पटवारी ने एक प्राइवेट प्लेन को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का प्लेन बता दिया था।