1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले नितेश राणे का Exclusive इंटरव्यू, ठाकरे बंधुओं पर जमकर बरसे

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले नितेश राणे का Exclusive इंटरव्यू, ठाकरे बंधुओं पर जमकर बरसे

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 10, 2026 12:45 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 12:45 pm IST

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर जमकर निशाना साधा।

नितेश राणे से खास बातचीत। - India TV Hindi
नितेश राणे से खास बातचीत। Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार में नितेश राणे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और साथ ही कई विषयों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने रोहिंग्या-बाग्लादेशी, वोट जिहाद और एसआईआर पर भी बात की। वहीं ठाकरे बंधुओं के साथ आने के बाद बीजेपी पर क्या असर होगा, इसका जवाब भी नितेश राणे ने दिया है। 

जिहाद करने वालों से आपत्ति

इंडिया टीवी से बात करते हुए नितेश राणा ने कहा कि मैं हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के लिए काम करता हूं, मैं ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत में सभी के लिए कानून एक समान लागू होने चाहिए। ईद-मुहर्रम के वक्त कोई पथराव नहीं होता है, कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन रामनवमी या हनुमान जयंती पर पथराव क्यों होता है? मैं बस इतना पूछना चाहता हूं कि अगर ईद पर शांति होती है तो रामनवमी में खलल क्यों डाला जाता है। नितेश राणे ने कहा कि मैं राष्ट्रभक्त मुसलमानों के खिलाफ मैं नहीं हूं। जिनको जिहाद करना है उनको आपत्ति होनी भी चाहिए। 

अबू आजमी पर निशाना

नितेश राणे ने आगे कहा कि अगर अबू आजमी कहते हैं कि मैं वंदे मातरम नहीं बोलूंगा और लव जिहाद का समर्थन करते हैं तो क्या मैं उनके खिलाफ बोलूंगा नहीं। अगर भारत में रह करके वंदे मातरम नहीं बोलेंगे तो आपको पाकिस्तान और कराची नहीं भेजेंगे तो कहां भेजेंगे। आपको लव जिहाद का समर्थन करना है तो हम इसके खिलाफ बात करेंगे चाहे विधानसभा में हो या रास्ते पर हो। नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई मुसलमान, मुसलमानों के हित की बात करता है तो ध्रुवीकरण नहीं होता है, लेकिन अगर कोई हिंदू, हिंदुओं के हित की बात कर दे तो वह ध्रुवीकरण हो जाता है। 

ठाकरे बंधुओं पर बरसे राणे

ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने के सवाल पर नितेश राणे ने कहा कि ठाकरे ब्रदर्स का एक साथ आने का मतलब है कि ये सिर्फ हिंदू वोट बांटना चाहते हैं। लेकिन मुंबई का DNA ही हिंदुत्व का है। मुंबई के लोगों ने जिहाद खुली आंखों से देखा है। नितेश राणे ने कहा कि हिंदू में ही मराठी भी होता है। ये मराठी के कंधे पर बंदूक रखकर कोई जिहादी बैठाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे को बताना चाहिए कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को मुंबई में अवैध तरीके से लाने वाले लोग कौन हैं। हम रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर कर रहे हैं। जिस तरह से यहां वोट जिहाद हुआ है उसके लिए यहां भी एसआईआर करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें-

'जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है', रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द; 'अपने-परायों' का किया जिक्र

'पवार परिवार' का घोषणा पत्र! शरद पवार और अजित पवार का संयुक्त मेनिफेस्टो हुआ जारी; जानें क्या-क्या किए वादे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।