1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं', विदीप जाधव की पत्नी का दुख बांटने सतारा पहुंचीं दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार

'मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं', विदीप जाधव की पत्नी का दुख बांटने सतारा पहुंचीं दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 02, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 03:56 pm IST

डिप्टी सीएम सुनेत्रा अजित पवार ने अपने व्यक्तिगत दुख को परे रखते हुए सोमवार को फलटण तालुका के तारडगाव में अजित पवार के बॉडीगार्ड विदीप जाधव के निवास स्थान पर जाकर उनके परिवार का सांत्वना दी। जाधव के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं।

vidip jadhav family sunetra pawar- India TV Hindi
विदीप जाधव की पत्नी को सांत्वना देते हुए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और NCP की नेता सुनेत्रा पवार ने आज सतारा जिले के फलटण में अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव के परिवार से मुलाकात की। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसमें उनके साथ मौजूद PSO विदीप जाधव की भी जान चली गई थी।

जाधव की पत्नी का हाथ थामकर दी सांत्वना

विदीप जाधव का गांव फलटण के निकट तरडगाव है। आज उनके निवास पर पहुंचकर सुनेत्रा पवार ने शोक जताया और परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस कठिन समय में जाधव की पत्नी का हाथ थामकर उन्हें विश्वास और सहारा दिया। बता दें कि सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

vidip jadhav sunetra pawar
Image Source : REPORTER INPUTसुनेत्रा पवार ने विदीप जाधव को श्रद्धांजलि दी।

भावुक पल ने सभी की आंखें कर दीं नम

विदीप जाधव की पत्नी और बच्चों के सिर पर सहानुभूतिपूर्वक हाथ रखते हुए सुनेत्रा पवार ने उन्हें आश्वस्त किया, “मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं।” इस भावपूर्ण क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं।अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए भी, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जाधव परिवार के दुख को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ कम करने का प्रयास किया।

vidip jadhav wife and sunetra pawar
Image Source : REPORTER INPUTविदीप जाधव की पत्नी और सुनेत्रा पवार।

'कभी एहसास नहीं हुआ कि अजित पवार के बॉडीगार्ड थे विदीप'

विदीप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर PSO ड्यूटी कर रहे थे। विदीप जाधव अपने इलाके में एक मिलनसार और सरल स्वभाव के इंसान के तौर पर जाने जाते थे। पड़ोसियों के अनुसार, विदीप दिलीप जाधव बेहद सादा और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पड़ोसी श्रुती वालेकर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने विदीप जाधव को घर से निकलते हुए देखा था।

उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों से वे उनके पड़ोसी हैं, लेकिन कभी भी यह एहसास नहीं हुआ कि वे डिप्टी सीएम अजित पवार के बॉडीगार्ड हैं। उनके अचानक इस तरह चले जाने पर यकीन करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें-

'सिर पर पहाड़ जैसे दुख के बावजूद कैसे शुभकामनाएं दें', सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने पर बोले रोहित पवार

सुनेत्रा पवार के बारे में कितना जानते हैं आप? मराठा परिवार में हुआ जन्म, ननद से हारीं पहला चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।