1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर: बुजुर्ग को बंधक बनाकर नकदी और एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे

उदयपुर: बुजुर्ग को बंधक बनाकर नकदी और एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2020 02:45 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 02:45 pm IST

राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर में सो रहे एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर चार अज्ञात लोग नकदी और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए।

उदयपुर: बुजुर्ग को...- India TV Hindi
उदयपुर: बुजुर्ग को बंधक बनाकर नकदी और एक करोड़ रुपये के आभूषण लूटे  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर में सो रहे एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर चार अज्ञात लोग नकदी और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। थानाधिकारी तेजसिंह ने मंगलवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रहने वाले सोहन लाल कोठारी (65) के घर में रात दो बजे चार अज्ञात लोग घुसे और उन्हें बंधक बनाकर घर में रखे 16 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते है और सोने चांदी के आभूषण रखकर ब्याज पर रकम देने का काम करते है। बुजुर्ग की पत्नी का निधन हो चुका जबकि उनका पुत्र उदयपुर में नौकरी करता है।

उन्होंने बताया कि चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।