1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Basant Panchmi Bhog Samagri List: बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी मां की कृपा

Basant Panchmi Bhog Samagri List: बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी मां की कृपा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 22, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 12:54 pm IST

Basant Panchmi Bhog Samagri List: बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पूजा के दौरान किन चीजों का भोग माता सरस्वती को लगाना चाहिए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

Basant Panchmi 2026- India TV Hindi
बसंत पंचमी 2026 Image Source : FREEPIK

Basant Panchmi Bhog Samagri : बसंत पंचमी सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन ज्ञान और रचनात्मकता की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। हर माह माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी 2026 को है। बसंत पंचमी के दिन आपको किन चीजों का भोग माता सरस्वती को लगाना चाहिए, आइए अब इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

माता सरस्वती के प्रिय भोग

  • मालपुआ- माता सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन मालपुआ का भोग आपको लगाना चाहिए। अगर विद्यार्थी माता सरस्वती को मालपुए का भोग लगाते हैं तो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होता है। 
  • बेसन से बनी बर्फी- मां सरस्वती को बेसन की बर्फी का भोग भी आप बसंत पंचमी के दिन लगा सकते हैं। माता सरस्वती को भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में लोगों में भी बांट सकते हैं। 
  • बूंदी- माता सरस्वती को मीठी बूंदी का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बूंदी के लड्डू बनाकर भी आप भोग लगा सकते हैं। 
  • पीले मीठे चावल- माता सरस्वती को पीला रंग अतिप्रिय है इसलिए पीले मीठे चावल का भोग भी आप माता सरस्वती को लगा सकते हैं। इस भोग को बनाने के लिए केसर, सूखा मावा, देसी घी, चावल आदि का इस्तेमाल आपको करना चाहिए।
  • केसर की खीर या हलवा- माता सरस्वती को केसर से बनी चीजें अतिप्रिय हैं इसलिए भोग के रूप में आप केसर का हलवा या खीर बना सकते हैं। 
  • फल- अगर में आप ऊपर बताई गई चीजें नहीं बना पा रहे हैं तो भोग के रूप में माता को केला, सेब, संतरा, बेर, नारियल आदि भी आप अर्पित कर सकते हैं। 

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को ऊपर बताई गई चीजों का भोग लगाने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। इन चीजो ंका भोग लगाने से माता की कृपा आप पर बरसती है और आपको करियर, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होते हैं। अगर आप आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर हैं तो माता सरस्वती की पूजा करने से आपको आलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Saraswati Puja Pushpanjali Mantra PDF: इस मंत्र के बिना अधूरी है मां सरस्वती की पूजा, बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इसका उच्चारण

Saraswati Chalisa: बसंत पंचमी पर करें इस चालीसा का पाठ, ज्ञान की देवी सरस्वती का बरसेगा आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म