लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी। सूत्रों ने बताया कि अब राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा लेकिन विवादित भाषण को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों को लेकर जो कहा, उस पर सरकार ने अपना पक्ष साफ किया है। खुद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों के बाद देश की जनता को सफाई पेश की है।
लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी को चेयर की ओर से ऐसा जवाब मिला कि वे भी कुछ देर के लिए खामोश हो गए। हालांकि उन्होंने अपनी बात सदन में रखी केंद्र सरकार निशाना भी साधा लेकिन मूल विषय से वे एक बार फिर भटक गए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लिया। राहुल गांधी के भाषण के दौरान एपस्टीन शब्द बोलने के बाद लोकसभा में शोर-शराबा देखने को मिला। उनके भाषण के दौरान आसन पर जगदंबिका पाल बैठे थे।
संसद में लगातार जारी हंगामे के बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि स्पीकर ओम बिरला लोकसभा नहीं जाएंगे। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्यों लिया है ऐसा फैसला।
Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने Rajya Sabha के अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। PM मोदी ने कहा कि ये मोहब्बत की दुकान चलाने वाले मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं। लेकिन मेरे पास आशीर्वाद का कवच है। पढ़िए PM Modi के संबोधन की सारी बातें।
लोकसभा में आज कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की कुर्सी घेर ली। भारी हंगामे के चलते प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का सदन में जवाब नहीं दे पाए और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
एक साल तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में सफल रहे।
Budget Session Update: संसद के बजट सत्र में विपक्षी दलों द्वारा लगातार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद पूरे संत्र के निलंबित किए गए हैं। ये सभी सांसद बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
संसद के बजट सत्र में आज फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल ने पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की किताब का जिक्र किया। इसी पर हंगामा हुआ। दो बार कार्यवाही स्थगित हुई और तीसरी बार पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा। लोकसभा में दोपहर 12 बजे बीजेपी के सर्वानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में चर्चा के लिए 18 घंटे का समय रखा गया है।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत लोकसभा से बाहर किया गया। उन्होंने दावा किया कि अगर जीवित रहे तो फिर चुनाव लड़ेंगे, चाहे बीजेपी टिकट दे या निर्दलीय उतरना पड़े। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर भी तीखे आरोप लगाए।
लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ पारित किया, जो मनरेगा की जगह लेगा। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भ्रष्टाचार खत्म कर रोजगार, पारदर्शिता और विकसित गांवों की दिशा में बड़ा कदम बताया।
परमाणु ऊर्जा से जुड़े 'SHANTI बिल' को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित कर दिया गया है। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है तो वहीं, पीएम मोदी ने इस बिल के पास होने को परिवर्तनकारी क्षण करार दिया है।
संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में आज जी राम जी बिल को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के बीच ये विधेयक पारित कर दिया गया है। विपक्ष ने बिल की कॉपियां फाड़ दीं।
दिल्ली में हवा की स्थिति बेहद खराब है। लंबे समय से दिल्ली का एक्यूआई काफी ज्यादा है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। अब संसद में इस परेशानी पर चर्चा हुई।
बीते हफ्ते भाजपा सांसद ने तृणमूल के सदस्य पर संसद में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया था। अब भाजपा नेता अमित मालवीय ने मामले से संबंधित तृणमूल सांसद का नाम बताया है और वीडियो भी जारी किया है।
लोकसभा में पेश SHANTI बिल 2025 भारत की न्यूक्लियर नीति में ऐतिहासिक सुधार है। इससे सरकारी एकाधिकार खत्म होगा, निजी कंपनियों की एंट्री संभव होगी, और लायबिलिटी नियम आसान होंगे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़