1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार जीत के बाद बढ़े इंग्लिश टीम के हौसले, रूट बोले 5-0 से सीरीज जीतने का सपना

लगातार जीत के बाद बढ़े इंग्लिश टीम के हौसले, रूट बोले 5-0 से सीरीज जीतने का सपना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 03:10 pm IST

रूट ने कहा, "निश्चित पर इस सीरीज को 5-0 से जीतना सपना होगा।'' 

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट का कहना है कि भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 की बढ़त से उनकी टीम अहंकारी नहीं होगी, क्योंकि उनका सपना सीरीज को 5-0 से जीतना है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान ने पारी और 159 रनों से जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच तीन मैच और खेले जाने हैं। 

कप्तान रूट ने कहा, "हमने 2-0 से बढ़त लेकर अच्छा मंच तैयार कर लिया है। हालांकि, भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अभी तीन बड़े मैच और खेलने बाकी हैं और हमें इनमें अच्छा प्रदर्शन करना है।"

रूट ने कहा, "निश्चित पर इस सीरीज को 5-0 से जीतना सपना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम अधिक आत्मनिर्भर या अहंकारी न हो जाएं। हमें आगे बढ़ना होगा। अभी यह सीरीज खत्म नहीं हुई है, अभी लंबा सफर तय करना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल