1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की दूसरे दिन ड्रीम स्टार्ट, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे को कुछ इस अंदाज में भेजा पवेलियन - देखें वीडियो

इंग्लैंड की दूसरे दिन ड्रीम स्टार्ट, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे को कुछ इस अंदाज में भेजा पवेलियन - देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 04:00 pm IST

रॉबिंसन ने दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज केएल राहुल को 129 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया और इसके बाद अनुभवी जेम्स एंडरसन ने दिन की अपनी पहली गेंद पर रहाणे का विकेट हासिल किया।

England's dream start on the second day, sent KL Rahul and Ajinkya Rahane to the pavilion in this st- India TV Hindi
England's dream start on the second day, sent KL Rahul and Ajinkya Rahane to the pavilion in this style watch video Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत मेजबान टीम के लिए शानदार रही। भारत ने दूसरे दिन का खेल 276/3 से शुरू किया था। रॉबिंसन ने दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज केएल राहुल को 129 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया और इसके बाद अनुभवी जेम्स एंडरसन ने दिन की अपनी पहली गेंद पर रहाणे का विकेट हासिल किया। इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी।

दूसरे दिन जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा तो हर कोई उम्मीद कर रहा था कि केएल राहुल अपना पहला दोहरा शतक पूरा करें। मैच के पहले दिन केएल राहुल ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 127 रन जड़े थे। लेकिन दूसरे दिन राहुल को क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं मिला। पहली गेंद पर दो रन लेने के बाद दूसरे ओवर पिच गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में वह आउट हो गए। देखें वीडियो 

इसके बाद अगला ओवर लेकर आए जेम्स एंडरसन ने दिन की अपनी पहली गेंद पर रहाणे को आउट किया। एंडरसन ने प्रॉपर टेस्ट मैच डिलीवरी चौथे और पांचवे स्टंप पर डाली। रहाणे समझ नहीं पाए कि उन्हें गेंद खेलनी चाहिए या छोड़नी चाहिए। इसी कशमकश में रहाणे गेंद को खेल बैठे और स्लिप में जो रूट के हाथों कैच आउट हो गए।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से भारत को बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल