1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निदाहास ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को बनाने होंगे 160 रन

निदाहास ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को बनाने होंगे 160 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 08:42 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 08:45 pm IST

इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को भारत से भिड़ेगी।

बांग्लादेश टीम- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम

निदाहास ट्रॉफी में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा ने फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जड़ा। परेरा ने (61) रन बनाए।, वहीं तिसारा परेरा ने भी शानदार बल्लेबाजी की और (58) रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का पहला विकेट 15, दूसरा 22, तीसरा 31, चौथा 32 और पांचवां 41 रन पर ही गिर गया।

श्रीलंका की आधी टीम 50 रन के अंदर पवेलियन लौट चुकी थी और टीम पर सस्ते में ऑल आउट होने का खतरा मंडराने लगा। लेकिन कुसल परेरा और तिसारा परेरा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और शानदार बल्लेबाजी की। तिसारा और कुसल बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होकर खेल रहे थे। दोनों की तेज-तर्रार बल्लेबाजी के बाद दबाव वापस बांग्लादेश पर आ गया।

दोनों ने स्कोर को पहले 100 और फिर 138 तक पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। श्रीलंका की टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने के बाद कुसल परेरा (61) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तिसारा परेरा ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन वो भी आखिरी ओवर में (58) रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।