1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान पर मिली जीत से समस्यायें खत्म नहीं हो जाती: जो रूट

पाकिस्तान पर मिली जीत से समस्यायें खत्म नहीं हो जाती: जो रूट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 01:21 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के फॉर्म की जहां तक बात है तो पाकिस्तान पर दूसरे टेस्ट में मिली जीत से तमाम समस्याओं पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। 

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट

लीड्स: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के फॉर्म की जहां तक बात है तो पाकिस्तान पर दूसरे टेस्ट में मिली जीत से तमाम समस्याओं पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। 

पहला टेस्ट नौ विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट तीन दिन के भीतर एक पारी और 55 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इसके साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारने के बाद लगातार तीसरी हार टाल दी। अब उसे अगस्त में भारत से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

रूट ने कहा,‘‘हमें समस्याओं पर पर्दा नहीं डालना है और यह सोचकर नहीं बैठना है कि ये हमेशा के लिये खत्म हो गई। हमें यह सुनिश्चित करना है कि फिर लॉर्ड्स टेस्ट जैसी स्थिति नहीं बनने पाये।’’ 

सीरीज नहीं जीत पाने की गाज कोच ट्रेवर बेलिस पर गिर सकती है लेकिन रूट ने कहा कि कोच को निशाना बनाना हमेशा आसान होता है। वहीं बेलिस ने कहा,‘‘मैं वह कुछ भी सुनना नहीं चाहता जो मीडिया कह रहा है। सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है लेकिन मैं परवाह नहीं करता।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।