1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चौथे टेस्ट में बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं बेयरस्टो, जोस बटलर निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका

चौथे टेस्ट में बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं बेयरस्टो, जोस बटलर निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 24, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 01:40 pm IST

बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी। बेयरस्टो अगर फिट भी होते हैं तो वह बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे।

 जॉनी बेयरस्टो- India TV Hindi
 जॉनी बेयरस्टो

साउथैम्पटन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने संकेत दिए हैं कि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ 30 अगस्त से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। बेयरस्टो को तीसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी। बेयरस्टो अगर फिट भी होते हैं तो वह बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे और जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। 

बेलिस ने कहा, "मुझे लगता है कि अगले मैच में कीपिंग करना बेयरस्टो के लिए मुश्किल होगा। हम अगले कुछ दिनों में उनके चोट की फिर से जांच करेंगे। उनसे कहा गया है कि अगर वह कीपिंग करने योग्य नहीं होते हैं तो बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं।" 

इससे पहले, इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के लिए बल्लेबाज जेम्स विंसे को टीम में शामिल किया था। 27 साल के विंसे को न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रखा गया था और अब वह उन्हें जॉनी बेयरस्टो की जगह कवर के तौर पर टीम में बुलाया गया है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 548 रन बनाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल