1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22: मुझे आश्चर्य है कि हेजलवुड ने केवल आठ ओवर डाले- मार्क टेलर

Ashes 2021-22: मुझे आश्चर्य है कि हेजलवुड ने केवल आठ ओवर डाले- मार्क टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Dec 10, 2021 05:41 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 05:41 pm IST

टेलर ने कहा, "आश्चर्य की बात यह है कि हेजलवुड ने केवल आठ ओवर डाले। मैं वास्तव में नहीं जानता कि जोश ने आखिरी सत्र में गेंदबाजी क्यों नहीं की और मुझे इसका कारण भी पता नहीं है।"

Ashes 2021-22: I'm Surprised With Hazlewood Bowling Just 8...- India TV Hindi
Ashes 2021-22: I'm Surprised With Hazlewood Bowling Just 8 Overs, Says Mark Taylor Image Source : GETTY

Highlights

  • जोश हेजलवुड ने सिर्फ आठ ओवर गेंदबाजी की
  • हेजलवुड ने तीसरे दिन आखिरी बार 29वें ओवर में गेंदबाजी की और इसके बाद उन्होंने कोई गेंदबाजी नहीं की
  • टेलर ने कहा- मैं वास्तव में नहीं जानता कि जोश ने आखिरी सत्र में गेंदबाजी क्यों नहीं की

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने शुक्रवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि गाबा में पहले एशेज टेस्ट के तीसरे दिन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सिर्फ आठ ओवर ही गेंदबाजी की। हेजलवुड ने तीसरे दिन आखिरी बार 29वें ओवर में गेंदबाजी की और इसके बाद उन्होंने कोई गेंदबाजी नहीं की, जिसमें अंतिम सत्र भी शामिल है। आखिरी सत्र में उनकी अनुपस्थिति ने उनको चोट लगने की चिंताए बढ़ा दी।

टेलर ने वाइड वर्ल्ड स्पोर्टस से कहा, "आश्चर्य की बात यह है कि हेजलवुड ने केवल आठ ओवर डाले। मैं वास्तव में नहीं जानता कि जोश ने आखिरी सत्र में गेंदबाजी क्यों नहीं की और मुझे इसका कारण भी पता नहीं है। वह मैदान से भी बाहर चले गए थे। हालांकि मैच में कभी-कभी ऐसा हो जाता है।"

सीमित ओवरों के दो कप्तान नहीं रख सकते थे इसलिए ODI के कप्तान रोहित बने: गांगुली

हालांकि, टेलर इस बात से प्रभावित थे कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और हसीब हमीद के जल्दी आउट होने के बाद विकेट नहीं आने के बावजूद कप्तान कमिंस ने टीम को अच्छे से संभाला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल