1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेज गेंदबाज दीपक चाहर हुए चोटिल, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर हुए चोटिल, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2022 11:55 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:55 pm IST

चाहर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में दोनों शुरूआती विकेट झटके और वह अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद में रन-अप के दौरान लंगड़ाने लगे और मैदान से बाहर चले गये। 

Deepak Chahar, India vs West Indies, India vs Sri Lanka, sports- India TV Hindi
Deepak Chahar Image Source : GETTY

भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गये जिससे उनके गुरूवार से शुरू हो रही सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ है। चाहर ने दोनों शुरूआती विकेट झटके और वह अपने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद में रन-अप के दौरान लंगड़ाने लगे और मैदान से बाहर चले गये। 

उनकी चोट का स्थिति की गंभीरता का पता किया जा रहा है। अगर यह ‘टीयर’ है तो उनका इंडियन सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध ही होगा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में उनकी सेवाओं के लिये 14 करोड़ रूपये खर्च किये। 

ग्रेड एक के टीयर को पूरी तरह ठीक होने और रिहैबिलिटेशन में छह हफ्ते का समय लगता है। पर अभी उनका श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू में हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलना निश्चित रूप से संदिग्ध है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल