1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KXIP vs SRH : मैन ऑफ द मैच बने क्रिस जॉर्डन ने पढ़े अर्शदीप की तारीफ में कसीदे

KXIP vs SRH : मैन ऑफ द मैच बने क्रिस जॉर्डन ने पढ़े अर्शदीप की तारीफ में कसीदे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2020 08:03 am IST,  Updated : Oct 25, 2020 08:03 am IST

जॉर्डन ने कहा "अर्शदीप ने अपने कौशल पर भरोसा किया और नतीजा पक्ष में रहा। मैं बस उसका समर्थन करने की कोशिश कर रहा था।"

KXIP vs SRH: Chris Jordan becomes man of the match, praises Arshdeep- India TV Hindi
KXIP vs SRH: Chris Jordan becomes man of the match, praises Arshdeep Image Source : IPLT20.COM

शनिवार शाम आईपीएल 2020 के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को लो स्कोरिंग मैच में 12 रनों से मात दी। इस सीजन में खराब शुरुआत के बाद पंजाब की यह लगातार चौथी जीत है और वह अब 10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की इस जीत में अहम भूमिका क्रिस जॉर्डन और अर्शदीप सिंह ने निभाई जिन्होंने आखिरी 4 ओवर में 15 रन देकर कुल 7 विकेट झटके जिसमें एक रन आउट भी था।

जॉर्डन ने हैदराबाद के खिलाफ डाले 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट झटके और उनको इस लाजवाब परफॉर्मेंस की वजह से मैन ऑफ द मैच के भी अवॉर्ड से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें - KXIP vs SRH : 'हम जीत की आदत डाल रहे हैं', हैदराबाद को मात देने के बाद बोले केएल राहुल

जॉर्डन ने कहा "टीम के लिए गर्व महसूस हो रहा है। हमारी मुश्किल शुरुआत थी, लेकिन हमने विश्वास बनाए रखा। यह जिंदगी का हिस्सा है। टीम और कोच बेस्ट कॉम्बिनेशन के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लगातार चार मैच जीतना सुखद है। अर्शदीप ने अपने कौशल पर भरोसा किया और नतीजा पक्ष में रहा। मैं बस उसका समर्थन करने की कोशिश कर रहा था। मैंने एक कम रन वाला ओवर फेंकना चाहता था ताकि अर्शदीप उतने रन बचा सके जितने मैं बचा सकता था।"

हैदराबाद के खिलाफ अर्शदीप ने 23 रन खर्चते हुए 3 विकेट झटके। इन विकेट में विजय शंकर, प्रियम गर्ग और संदीप शर्मा का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें - RCB vs CSK Dream11 Prediction : विराट कोहली बने कप्तान तो धोनी को फिर नहीं मिली जगह

मैच के बाद अर्शदीप ने कहा "हमने जीत का अवसर देखा और पूरी कोशिश की, शुक्र है नतीजा हमारे पक्ष में रहा। हमारा प्लान विकेट में गेंदबाजी करने का था और हमें ज्यादा से ज्यादा धीमी गेंदें डालनी थी। यह प्लान काम आया। मैनेजमेंट ने मुझे पूरा सपोर्ट किया और अच्छी बात यह है की टीम ने गति पकड़ना शुरू कर दिया है।"

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए थे जिसके सामने हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल