1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घरेलू सत्र शुरू करने के लिये खिलाड़ियों और अधिकारियों का हो टीकाकरण: BAI

घरेलू सत्र शुरू करने के लिये खिलाड़ियों और अधिकारियों का हो टीकाकरण: BAI

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 06:08 pm IST

BAI के दिशानिर्देशों के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, आयोजन दल और स्टाफ का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए।

BAI asks state units to vaccinate players and officials to...- India TV Hindi
BAI asks state units to vaccinate players and officials to resume domestic season Image Source : GETTY

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के कड़े दिशानिर्देशों के तहत घरेलू सत्र की बहाली करने के लिये उसने राज्य इकाईयों से अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों का टीकाकरण करने को कहा है।

बाई के दिशानिर्देशों के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, आयोजन दल और स्टाफ का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। उनके लिये वैध ‘बारकोड’ के साथ अपना प्रमाणपत्र लाना आवश्यक होगा।

संघ के अनुसार जिन खिलाड़ियों की उम्र 14 साल से कम है उनके लिये अपने मूल स्थान से रवाना होने से 96 घंटे पहले तक की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा जिसमें 'बारकोड' हो।

सीनियर रैकिंग टूर्नामेंटों के साथ 2021-22 के सत्र की शुरुआत होगी। उसके बाद आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

शोएब अख्तर के बेटे का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, आमिर खान के इस गाने पर किया डांस

बाई महासचिव अजय सिंघानिया ने विज्ञप्ति में कहा, "घरेलू सत्र एक साल से अधिक समय से ठप्प पड़ा है। हम इसे शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब भी टूर्नामेंट शुरू हों तो उसमें सभी भागीदारी करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल