1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साथियान के चलते भारतीय पुरुष टीटी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

साथियान के चलते भारतीय पुरुष टीटी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

 Reported By: IANS
 Published : Dec 04, 2019 06:33 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 03:04 pm IST

साथियान ने हाल ही में चीन के चेंगदु में अपने से ज्यादा रैंकिंग वाले फ्रांस के सिमोन गौजी और जोनाथन ग्रोथ को मात दी थी।

G.Sathiyan- India TV Hindi
G.Sathiyan Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय पुरुष टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है। यह भारतीय पुरुष टीम की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले, भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौ थी जो उसने पिछले महीने हासिल की थी। इस बार साथियान गुणनसेकरन के हालिया प्रदर्शन से भारत को फायदा हुआ है।

साथियान ने हाल ही में चीन के चेंगदु में अपने से ज्यादा रैंकिंग वाले फ्रांस के सिमोन गौजी और जोनाथन ग्रोथ को मात दी थी। वह हालांकि वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जर्मनी के टिमो बोल से हार गए थे।

साथियान के अलावा हरमीत देसाई के आईटीटीएफ चैलेंज इंडोनेशिया ओपन टेटे चैम्पियनशिप जीतने से भी भारत को फायदा पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल