1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में चमके भारतीय खिलाड़ी

पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में चमके भारतीय खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 11:26 pm IST

पहली अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें अनुभवी अमनप्रीत सिंह, मनु भाकर और मेघना सज्जनार भी शामिल हुए।

Indian players shine in first international online shooting competition- India TV Hindi
Indian players shine in first international online shooting competition Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को हुई पहली अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें अनुभवी अमनप्रीत सिंह, मनु भाकर और मेघना सज्जनार भी शामिल हुए। ऑस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेम्फल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 632.5 अंक से पहला स्थान हासिल किया जिसमें सज्जनार को 630.5 अंक के साथ दूसरा और फ्रांस के इटिएने गर्मोंड को 629.4 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।

दुनिया के नंबर एक भारतीय दिव्यांश सिंह पंवार को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 627.8 अंक जुटाये। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत शीर्ष पर रहे जबकि आशीष डब्बास दूसरे और तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा पक्का कर चुकी मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं। 

हंगरी की वेरोनिका मेजर ने चौथा स्थाप प्राप्त किया। सात देशों के कुल 50 निशानेबाजों ने पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल