1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते इन दो शहरों में हो सकता है इंडियन सुपर लीग के 2020-21 सीजन का आयोजन

कोरोना के चलते इन दो शहरों में हो सकता है इंडियन सुपर लीग के 2020-21 सीजन का आयोजन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:22 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन गोवा या केरल में हो सकता है जबकि आईलीग मैचों का आयोजन नवंबर में कोलकाता में होना तय है।

Indian Super League- India TV Hindi
Indian Super League Image Source : TWITTER- @INDSUPERLEAGUE

नई दिल्ली| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन गोवा या केरल में हो सकता है जबकि आईलीग मैचों का आयोजन नवंबर में कोलकाता में होना तय है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) कोविड-19 महामारी को देखते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में एक ही शहर में आयोजित करना चाहता है।

एआईएफएफ की लीग समिति की मंगलवार को ऑनलाइन बैठक हुई जिसमें देश की इन दो शीर्ष लीग के संभावित स्थलों पर तिथियों पर चर्चा की गयी। एआईएफएफ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता की अगुवाई में लीग समिति की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘एफएसडीएल (आईएसएल का प्रायोजक) केरल और गोवा में से किसी एक राज्य में आईएसएल सत्र का आयोजन करने के लिये अधिकारियों से बात कर रहा है। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘समिति ने अस्थायी तौर पर 2020-21 का हीरो आईलीग का आयोजन कोलकाता में करने का अस्थायी फैसला कर लिया है लेकिन इसके लिये राज्य संघ को राज्य सरकार से लिखित में जरूरी मंजूरी लेनी होगी। ’’ जहां तक सेकेंड डिवीजन की लीग का सवाल है तो समिति ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में इसके आयोजन का प्रस्ताव रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

isl