1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एक साल और खेलते देखना चाहते हैं उनके पिता

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एक साल और खेलते देखना चाहते हैं उनके पिता

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 11:37 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस ने कहा है कि वह अपने बेटे से एक साल और खेलने की बात लगातार कहते रहते हैं। 

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एक साल और खेलते देखना चाहते हैं उनके पिता Image Source : LEANDER PAES

बोग्मालो (गोवा)| भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस ने कहा है कि वह अपने बेटे से एक साल और खेलने की बात लगातार कहते रहते हैं। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता पेस ने पहले ही कह दिया है कि यह उनका आखिरी साल होगा और इसके बाद वह खेल को अलविदा कह देंगे।

पेस ने हाल ही में डेविस कप में रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर क्रोएशिया के खिलाफ युगल वर्ग का मुकाबला जीता था। वेसे पेस ने आईएएनएस से कहा, "मैं लिएंडर से कहता रहता हूं कि वह एक साल और खेल सकते हैं। मैं जब यह उनसे कहता हूं तो वह हंसते बहुत हैं।" 

पेस के पिता ने कहा, "वो अभी भी अच्छी लय में है और मैं जानता हूं कि वह कितनी शिद्दत से ओलम्पिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है।" लिएंडर ने हाल ही में बेंगलुरू ओपन में उपविजेता रहते हुए एटीपी टूर टूर्नामेंट का समापन किया था। अपने करियर में पेस ने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं जिसमें से आठ पुरुष युगल जबकि 10 मिश्रित युगल खिताब हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल