1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर काइल वाकर ने घर में पार्टी देकर किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन

मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर काइल वाकर ने घर में पार्टी देकर किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2020 06:25 am IST,  Updated : Apr 06, 2020 10:17 am IST

पिछले दिनों सभी को घर में रहने की सलाह देने वाले इस फुटबॉलर ने अपने ही पार्टी देकर नियमों का उल्लंघन किया है जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Manchester City defender Kyle Walker violates lockdown rules by giving party at home- India TV Hindi
Manchester City defender Kyle Walker violates lockdown rules by giving party at home Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। कोरोनावायरस के कहर के कारण जहां पूरी दुनिया अलग-थलग रहने को मजबूर है, वहीं मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर काइल वाकर ने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर नया विवाद पैदा कर दिया है। पिछले दिनों सभी को घर में रहने की सलाह देने वाले इस फुटबॉलर ने अपने ही पार्टी देकर नियमों का उल्लंघन किया है जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

वाकर ने बयान में कहा,‘‘मैं समझ सकता हूं कि पेशेवर फुटबॉलर के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आदर्श बनूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ऐसे में मैं अपने परिवार, मित्रों, फुटबॉल क्लब, समर्थकों और जनता से उन्हें निराश करने के लिए माफी मांगता हूं।’’ 

इससे पहले कोरोनावायरस कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सर्बियाई फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर एलेक्जेंडर प्रीजोविक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार द्वारा नियंत्रित आरटीएस टेलीविजन ब्रॉडकास्टर को दिए गए बयान में सर्बिया के नेशनल पुलिस डाइरेक्टर ब्लादिमीर रेबिक ने इसकी पुष्टि की।

रेबिक के मुताबिक प्रीजोविक को कर्फ्यू के दौरान एक होटल की लाबी में शराब बीते हुए पकड़ा गया था।

रेबिक के मुताबिक इसके लिए होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल