1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US OPEN: वॉकओवर मिलने के बाद नाओमी ओसाका तीसरे दौर में पहुंची

US OPEN: वॉकओवर मिलने के बाद नाओमी ओसाका तीसरे दौर में पहुंची

 Written By: IANS
 Published : Sep 01, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 10:06 pm IST

नाओमी ओसाला 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कोको गॉ से हारने के बाद ग्रैंडस्लैम में एक भी मैच नहीं हारी हैं।

Naomi Osaka reaches 3rd round of US Open 2021 after...- India TV Hindi
Naomi Osaka reaches 3rd round of US Open 2021 after opponent withdraws Image Source : GETTY

गत चैम्पियन नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जब उनकी प्रतिद्वंद्वी ने मेडिकल कारणों से दूसरे दौर का मुकाबला छोड़ दिया।

ओसाका को सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच से खेलना था। अब इसकी जगह 12वीं वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप और क्रिस्टीना कुसोवा के बीच मैच होगा।

US Open: सीधे सेटों में जीत हासिल कर दूसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव

ओसाका ने पहले मैच में मैरी बुजकोवा को 6-4, 6-1 से हराया था। वह 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कोको गॉ से हारने के बाद ग्रैंडस्लैम में एक भी मैच नहीं हारी है। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन बीच में छोड़ने के बाद उन्होंने विम्बलडन भी नहीं खेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल