1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक के लिये जापान पहुंचा सर्बियाई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

ओलंपिक के लिये जापान पहुंचा सर्बियाई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 02:09 pm IST

अधिकारियों ने कहा कि इस खिलाड़ी को टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर ही अलग थलग कर दिया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य को हवाई अड्डे के पास में स्थित होटल में भेज दिया गया है।   

Serbian player Covid positive reached Japan for Olympics- India TV Hindi
Serbian player Covid positive reached Japan for Olympics Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। सर्बिया के नौकायन दल के एक सदस्य को तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। जापानी एजेंसी क्योदो ने जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधकारियों के हवाले से रविवार को यह रिपोर्ट दी। 

अधिकारियों ने कहा कि इस खिलाड़ी को टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर ही अलग थलग कर दिया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य को हवाई अड्डे के पास में स्थित होटल में भेज दिया गया है। 

उन्हें मध्य जापान के नैंटो में अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिये जाना था। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास शिविर को अब रद्द किया जा सकता है। 

पिछले महीने युगांडा के ओलंपिक दल के दो सदस्यों को भी जापान पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, लेकिन टीम के बाकी सदस्यों को अभ्यास शिविर तक यात्रा करने की अनुमति दे दी गयी थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल