नई दिल्ली : दुनिया के कई हिस्सों में आज फिर ट्विटर के हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूजर्स द्वारा ट्विटर में आई गड़बड़ी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराई जाने लगी और देखते ही देखते #TwitterDown ट्रेंड करने लगा।
Related Stories
फरवरी और मार्च महीने में भी यूजर्स हुए थे परेशान
यूजर्स ने यह शिकायत दर्ज कराई कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद यह तीसरा मौका है जब ट्विटर डाउन हुआ है। इससे पहले फरवरी और मार्च महीने में भी यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
सवा आठ बजे 4 हजार यूजर्स ने की शिकायत
वहीं ऑनलाइन सेवाओं में रुकावट या बाधाओं पर नजर रखनेवाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सवा आठ बजे आसपास करीब 4 हजार यूजर्स ने ट्विटर में आ रही समस्याओं की शिकायत की। इसके बाद से ही #TwitterDown ट्रेंड करने लगा। हालांकि ट्विटर की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया गया है।