1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Meet में यूजर्स को जल्द मिलेगा 'ऑन-द-गो' का फीचर, जानें इसके फायदे

Google Meet में यूजर्स को जल्द मिलेगा 'ऑन-द-गो' का फीचर, जानें इसके फायदे

 Edited By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 12, 2023 08:24 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 08:24 am IST

गूगल मीट के इस नए फीचर्स से यूजर्स को वीडियो कॉलिंग में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इतना नहीं प्राइवेसी को बनाए रखने में भी यह फीचर यूजर्स को बड़ी मदद करेगा।

Google Meet, Google, Google News Feature, Meet Video Call, Meet New Feature, tech news, tech news - India TV Hindi
गूगल मीट के इस नए फीचर्स से यूजर्स को वीडियो कॉलिंग में बड़ी मदद मिलने वाली है। Image Source : फाइल फोटो

Google Meet New Feature: गूगल कथित तौर पर वीडियो कम्युनिकेशन सर्विस 'मीट' के लिए एक नए 'ऑन-द-गो' मोड पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के लिए वीडियो कॉल को सुरक्षित और आसान बना देगा। 9 To 5 गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर एक बार रिलीज होने के बाद यूजर्स के पास 'ऑन-द-गो' मोड तक पहुंचने के दो तरीके होंगे।

गूगल मीट में यूजर्स को ट्रेवल-फ्रेंडली मोड पर (फोन पर मोशन सेंसर का उपयोग करके) स्विच करने का ऑप्शन आने वाला है। इसके अतिरिक्त मीट यूजर्स इन-कॉल मेनू में एक नए ऑप्शन के साथ मैन्युअल रूप से फीचर पर स्विच कर सकते हैं।

न्यू व्यूअर मोड फीचर को किया रोलआउट

इस महीने की शुरूआत में, कंपनी ने अपनी वीडियो कम्युनिकेशन सर्विस में एक न्यू व्यूअर मोड को रोल आउट करना शुरू किया था, जो यूजर्स को अपना कैलेंडर इन्वाइट क्रिएट करते समय एवरीवन इज ए व्यूअर चुनने की अनुमति देता है।

मीटिंग्स के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल करते समय, उपस्थित लोगों को व्यूअर्स के रूप में नामित करने से ऑडियो जैसे संभावित मीटिंग डिस्ट्रेक्शन को कम करने में मदद मिलेगी। इस बीच, इस साल अप्रैल में कंपनी ने यूजर्स एक्सपीरियंस को बढ़ाने के प्रयास में मीट यूजर्स के लिए 1080 पिक्सल वीडियो कॉल ऑप्शन शुरू किया।

यह भी पढ़ें- Samsung लॉन्च करने वाला है 83 इंच का OLED स्मार्ट टीवी, इसके फीचर्स देंगे थियेटर का मजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक