प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पूरा जोर 15 दिन की विंडो पर था। इस दौरान उन्होंने बार-बार सभी राजनीतिक दलों और लोगों से अपील कर कहा कि मतदाता सूची में जो अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर करने में मदद करें।
वाघमारे ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हम अक्टूबर के अंत से चुनाव कराने की संभावना तलाश रहे हैं। आप कह सकते हैं कि चुनाव नवंबर-जनवरी में होंगे।"
बांग्लादेश तख्तापलट की पहली वर्षगांठ के मौके पर मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल फरवरी में संसदीय चुनाव होंगे।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के तहत महाराष्ट्र में अब सभी नगर निकाय चुनाव 27% OBC आरक्षण के साथ ही होंगे। जानें पूरी डिटेल्स...
बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक सीट लौकहा भी है। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि पिछले 2 चुनावों में एक बार आरजेडी और एक बार जेडीयू को जीत हासिल हुई है।
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद बताया। EC ने बताया कि जून में भेजे पत्र का राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने ‘एटम बम’ जैसे सबूतों की बात कही, लेकिन उन्हें पेश नहीं किया।
पंचायत चुनाव में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन यहां उन्हें हकीकत का सामना करना पड़ा। 1.5 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर वाली दीप्ति को सिर्फ 55 वोट मिले।
बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर कराया है। इससे मतदाता सूची में मौजूद गड़बड़ियों को दूर करने में मदद मिलेगी।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह लंबे समय से गुर्दे और लिवर सिरोसिस समेत कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थीं।
पुणे के धनोरी इलाके में रहने वाले एक दंपति ने 5000 हजार किलो चिकन अपने चुनाव क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को मुफ्त में बांटने का कार्यक्रम किया।
जापान के अपर हाउस की 124 सीटों के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया है। जापान के ऊपरी सदन ‘हाउस ऑफ काउंसलर्स’ में कुल 248 सीटें हैं। मगर इसकी आधी सीट के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया।
बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बीजेपी की सहयोगी TDP ने आपत्ति जताई है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने कहा है कि SIR को नागरिकता सत्यापन का आधार न बनाया जाए, इसे नागरिकता सत्यापन से अलग रखा जाए।
आगामी बिहार चुनाव पर बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजनीति की फसल 2025 में एनडीए के पक्ष में उगेगी और बहुमत की सरकार बनेगी।
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेयर के लिए डेमोक्रेट्स प्राइमरी में बढ़त बनाने वाले जोहरान ममदानी इस शहर के पहले मुस्लिम मेयर बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने जोहरान ममदानी को गिरफ्तार करवाने की धमकी दे डाली है।
चुनाव आयोग ने बिहार नगरपालिका आम चुनाव और उपचुनाव में पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए वोटिंग कराई। इस प्रयोग में देश में रहने वाले लोगों को साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक भी शामिल हुए।
कांग्रेस ने अपने संगठन में नई जान फूंकने और जिला अध्यक्षों को अधिक शक्तियां प्रदान करने के मकसद से शुरू किए ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत शनिवार को गुजरात में 40 जिला एवं शहर इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
अमेरिका के टेक्सास में हो रहे नगर निगम के चुनावों में भी भारतीय मूल के 2 अमेरिकी उम्मीदवारों की जीत की संभावना है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में 6 भारतीय मूल के लोगों ने सीनेट में जीत दर्ज कर भारत की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी उठापटक तेज हो गई है। इस बीच सारण पहुंचे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं बिहार का विकास तब तक नहीं मानूंगा जब तक हरियाणा और पंजाब से लोग रोजगार के लिए बिहार आएंगे।
पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने दुश्मन देश पाकिस्तान को कई मुद्दों पर लताड़ लगाई थी। ओवैसी ने कहा कि जब भी भारत की अखंडता और सुरक्षा का प्रश्न होगा तो हम आगे आएंगे और भारतीय सेना के साथ खड़े होंगे।
आरोपियों ने रिटायर्ड कैप्टन के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।
संपादक की पसंद