अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में अब NIA की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दर्ज की गई FIR के मामले को अब NIA को ट्रांसफर कर दिया गया है।
LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पाकिस्तान ने फिर से साजिश रचनी शुरू कर दी है। पहले भारत के कई इलाकों में पाकिस्तान ड्रोन्स देखें गए और फिर अब पाकिस्तान द्वारा बंकर्स को मजबूत किए जाने और SSG कमांडो को तैनात किए जाने की भी खबर सामने आई है।
अमित शाह ने कहा, "मैं सुपौल के लोगों से वादा करता हूं कि अगले 5 सालों में हम सीमांचल और बिहार बिहार से सभी घुसपैठियों को निकाल देंगे। उनकी अवैध गतिविधियों को भी समाप्त करेंगे और सभी अवैध अतिक्रमण को भी हटाएंगे।"
BSF प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी ने 11 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वहीं, BGB प्रमुख सिद्दीकी ने 21 सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। चार दिवसीय यह बैठक सीमा सुरक्षा, आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में विभिन्न इलाके से 38 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि बांग्लादेशियों के घुसपैठ का तरीका क्या है। आइए जानते हैं इस बारे में।
भारत में अवैध घुसपैठियों को रोकने के लिए कानून आजादी से पहले बने थे और अब तक चले आ रहे हैं। अमित शाह ने 1920, 1939 और 1946 में बने कानूनों को वक्त की जरूरत के हिसाब से बदला है। अब भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसना और यहां आकर बसना मुश्किल हो जाएगा।
कच्छ में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है, जो भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबू अली के रूप में हुई है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 40 या 50 सालों से बहुत कम लोगों ने देखा है कि कैसे अवैध प्रवासी मणिपुर में आकर बस गए हैं।
झारखंड में बांग्लादेशी लोगों की घुसपैठ पर लगातार बहस जारी है। इस बीच ईडी ने भी इस मामले में एंट्री ले ली है। ईडी घुसपैठ से जुड़े मनी लान्ड्रिंग की जांच करेगी। एजेंसी ने केस भी दर्ज कर लिया है।
पाकिस्तान की ओर से कोशिश की जा रही है कि बर्फबारी से रास्ते बंद होने से पहले घाटी में आतंकियों को धकेला जा सके ताकि एक बार फिर कश्मीर में आतंकी जड़ें मजबूत हो सके।
जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है।
पाकिस्तानी आतंकियों, श्रीलंका के तमिलों और बांग्लादेशी रोहिंग्यों के बाद अब म्यांमार के लोग भी भारत मेंं घुसपैठ करना चाहते हैं। ऐसे में भारत ने मिजोरम से लकर असम तक सीमा सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है। ताकि कोई घुसपैठिया भारत में कदम नहीं रख सके। शरणार्थियों को भारत सबसे मुफीद और सुरक्षित लगता है।
Firing on Indo-Bangladesh Border: भारत और बांग्लादेश के बॉर्डर पर गोलीबारी होने की खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश की ओर से की जाने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से कुछ बदमाश अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे।
विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बीते सप्ताह देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, सीपीओ सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह विदेशी कारोबार में मंदी का रुख था और आयातित तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं।
आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे और उनकी योजना भारतीय पोस्ट पर हमला करने की थी। लेकिन समय रहते भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की और घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
जम्मू-कश्मीर से आर्टीकल 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब अपने सबसे भरोसेमंद साथी चीन के साथ मिलकर पीओके में गहरी साजिश रचने में जुटा है।
पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना ने घुसपैठ करने वाले दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजीजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं जहां हजारों चकमा शरणार्थियों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान कथित रूप से बसाया गया था।
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ घंटों में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़