हरियाणा के लोगों के लिए निजी क्षेत्र में नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने संबंधी खट्टर सरकार के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। इस फैसले से राज्य में काम कर रही निजी कंपनियों को बड़ी राहत मिली है।
सीएमओ हरियाणा की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि 'हरियाणा सरकार ने COVID19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूल तथा कॉलेजों को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा, जिसमें स्कूल व कॉलेज आगामी परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'
हरियाणा सरकार ने कोविड 19 की रोकथाम के मद्देनज़र गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में सिनेमा हॉल, थियेटर, स्कूल-कॉलेज, जिम, खेल परिसर, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल इत्यादि को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं सभी मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी 28 दिसंबर को किया जाएगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि युवाओं को गीता का सार अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए क्योंकि इस पवित्र ग्रंथ में संदेश न केवल अर्जुन के लिए बल्कि हम सभी के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए अगले साल से गीता जयंती समिति गठित की जाएगी।
खुले में नमाज को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सीएम खट्टर ने कहा कि कोई अपनी जगह पर नमाज पढ़ता है, पाठ करता है, पूजा करता है, इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। धार्मिक स्थल इन कामों के लिए ही बने हैं लेकिन कोई किसी के अधिकारों में हस्तक्षेप न करे। खुले में नमाज पढ़ने की जो प्रथा चल पड़ी है, उसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
पंजाब में जल्द चुनाव होने जा रहे हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसी पूरी संभावना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भविष्य में सरकार अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी टैबलेट देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को 15,000 ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखोदा में करीब 900 एकड़ जमीन पर संयंत्र लगाने के लिए मारुति के साथ चल रही बातचीत को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया।
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किसानों के लिए सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के किसान भाइयों के कल्याण के लिए 75% से ज्यादा फसल खराब होने पर हम प्रति एकड़ ₹15,000 मुआवज़ा देंगे, पहले यह मुआवज़ा ₹12,000 प्रति एकड़ था।
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की विभिन्न जेलों में बंद 250 कैदियों या जो वर्तमान में पैरोल पर हैं, जिनकी सजा छह महीने या उससे कम बची है, उनकी सजा माफ करने की घोषणा की।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर किसानों को ‘देशद्रोही और विदेशी एजेंट’ कहकर उनका अपमान करने का भी आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे हरियाणा से बहुत कुछ सीखने को मिला है, जीवन के लंबे कालखंड में मैने हरियाणा में काम किया है, मैने वहां बहुत सरकारों को निकट से देखा है, अनेक दशकों के बाद हरियाणा को मनोहर लाल जी के खट्टर के नेतृत्व में शुद्ध रूप से इमानदारी से काम करने वाली सरकार मिली है, एक ऐसी सरकार मिली है जो दिन रात हरियाणा के उज्जवल भविष्य के लिए सोचती है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और ऐसा न करने की अपील भी की।
हरियाणा सरकार के लिए अल्टीमेटम जारी करते हुए चढ़ूनी ने प्रत्येक घायल किसान के लिए दो लाख रुपये मुआवजे की मांग की। पंजाब सरकार के अलावा खट्टर ने कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वामपंथी नेताओं पर भी किसान आंदोलन के लिए आरोप लगाए।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि किसी भी कार्य में बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। हर स्वतंत्रता की सीमाएं होती हैं। कोई भी आजादी पूर्ण नहीं होती है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "उनको इस आंदोलन का लाभ नहीं हो रहा है बल्कि नुकसान हो रहा है, ये मैं उनको चेतावनी दे रहा हूं, समाज उनके खिलाफ खड़ा हो रहा है बहुत बड़ी संख्या नहीं है, लेकिन वे हमारे लोग हैं, घर में अगर बालक बिगड़ जाए तो तो घर का बड़ा उस बालक को एक सीमा में रहकर सजा देता है।"
खट्टर ने कहा, ‘‘अगर उन्हें विरोध प्रदर्शन ही करना था तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए था, इस पर किसी को आपत्ति नहीं होती। पहले उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन दिया था। लेकिन अगर वे पुलिस पर पथराव करेंगे, राजमार्ग अवरुद्ध करेंगे तो पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम तो उठाएगी।’’
बता दें कि कुछ दिन पहले बुढ़ाना में महायोगी शिव गोरखनाथ महासभा व नाथ सम्प्रदाय के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर शब्द ‘गोरखधंधा’ के इस्तेमाल के शिलाफ प्रदर्शन किया था।
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया ने भारत का नाम रौशन किया है और अब देश की बारी है उनको उनकी उपलब्धि का पुरस्कार देने की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़