1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोले के भगोने में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, बड़ी बहन की दो साल पहले दाल गिरने से गई थी जान

छोले के भगोने में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, बड़ी बहन की दो साल पहले दाल गिरने से गई थी जान

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 30, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 06:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छोले उबालने के लिए रखे गर्म पानी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले भी बड़ी बेटी की गर्म दाल गिरने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

भगोने में गिरने से बच्ची की मौत।- India TV Hindi
भगोने में गिरने से बच्ची की मौत। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले में एक बच्ची की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने छोला बनाने के लिए मटर को गर्म पानी में डाला था। इस बीच खेलते डेढ़ साल की बच्ची गई और गर्म पानी के भगोने में गिर गई। खौलते पानी में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसी दिन बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसी परिवार में दो साल पहले एक अन्य बच्ची की भी गर्म दाल गिरने से मौत हो चुकी है। 

गोलगप्पे-चाट का ठेला लगाता था पिता

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मूलरूप से झांसी के निवासी शैलेन्द्र दुद्धी बाजार में गोलगप्पे और चाट आदि का ठेला लगाता है। बीते शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे हर दिन की तरह वह भगोने में छोला उबाल रहा था। पुलिस ने बताया कि भगोना आग पर चढ़ाने के बाद शैलेन्द्र किसी और काम में व्यस्त हो गया था। इसी बीच उसकी डेढ़ साल की बच्ची प्रिया खेलते-खेलते गर्म भगोने के पास चली गई और उसी में गिर गई। गर्म पानी में गिरने की वजह से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य में में प्राथमिक उपचार के बा डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन बच्ची की मौत हो गई। शैलेन्द्र ने अगले दिन कनहर नदी के किनारे बच्ची को दफना कर उसकी अंत्येष्टि कर दी। मृतक बच्ची के पिता शैलेन्द्र ने बताया कि दो साल पहले भी उसकी एक बड़ी बच्ची सौम्या की भी इसी तरह से मौत हो गई थी। वह भी दो साल की थी, जब गर्म दाल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। दुद्धी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, लेकिन जानकारी मिलने पर जांच में यह दुर्घटना साबित हुई। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।