1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ वालों को योगी सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा, राष्ट्रीय प्रेरणास्थल का हो रहा है निर्माण, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

लखनऊ वालों को योगी सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा, राष्ट्रीय प्रेरणास्थल का हो रहा है निर्माण, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 12, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 04:42 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ वालों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणास्थल का निर्माण हो रहा है जिसका उद्घाटन PM मोदी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या होगी इस प्रेरणास्थल की खासियत।

cm yogi lucknow Rashtriya prerna sthal pm modi- India TV Hindi
पीएम मोदी देंगे लखनऊ वालों को तोहफा। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही लखनऊ वालों को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। जी हां, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के वसंत कुंज इलाके में राष्ट्रीय प्रेरणास्थल बनवा रहा है जिसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 63 फुट की मूर्ति होगी। इसके साथ ही यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति भी होगी। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर यानि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ आ सकते हैं और प्रेरणास्थल को लखनऊ और उत्तर प्रदेश वासियों को समर्पित कर सकते हैं।

युद्ध स्तर पर प्रेरणास्थल का काम जारी

लखनऊ विकास प्राधिकरण फिलहाल युद्ध स्तर पर प्रेरणास्थल को सजाने और संवारने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भी यहां पर तैयारी की जा रही है। जनसभा के लिए बड़े-बड़े वीआईपी हैंगर्स बनाए गए हैं। साथ ही एक से डेढ़ लाख लोगों के बैठने का इंतजाम भी किया जा रहा है।

कितने के खर्च में बना प्रेरणास्थल?

232 करोड रुपए में बनाया जा रहा यह प्रेरणास्थल लखनऊ के बाहरी हिस्से में बनाया जा रहा है ताकि कार्यक्रम खत्म होने पर कभी भी यहां जाम की स्थिति ना बने। फिलहाल रोड को चमकाया जा रहा है, पेड़ पौधों को लगाया जा रहा है और पेंटिंग का काम अंतिम दौर में है। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं और पूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

क्या है प्रेरणास्थल की खासियत?

इस प्रेरणा स्थल की खासियत यहां का म्यूजियम भी है और म्यूजिकल फाउंटेन भी है। इस म्यूजियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित शॉर्ट फिल्म भी चलाई जाएगी। साथ ही उनके जीवन से जुड़ी हुई सभी चीजों को प्रदर्शित भी किया जाएगा। ऊपर से कमल के आकार का दिखने वाला ये प्रेरणास्थल आने वाले दिनों में लखनऊ की सबसे बड़ी पहचान के तौर पे भी उभर सकता है और भाजपा सरकार द्वारा लखनऊ की जनता के लिए एक बड़ा मील का पत्थर भी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- यूपी के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल पर लगी रोक, 6 महीने के लिए लगाया गया एस्मा

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास से फर्जी युवक गिरफ्तार, दिल्ली BJP अध्यक्ष के नाम पर कर रहा था फ्रॉड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।