1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा के गोदामों पर भोजन-पानी के लिए टूट पड़े लोग, संयुक्त राष्ट्र ने देखी युद्ध की भारी वेदना

गाजा के गोदामों पर भोजन-पानी के लिए टूट पड़े लोग, संयुक्त राष्ट्र ने देखी युद्ध की भारी वेदना

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 29, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 03:58 pm IST

गाजा पट्टी में लगातार भीषण बमबारी जारी है। इससे हजारों लोग मारे जा चुके हैं। बचे हुए लोगों की जिंदगी नर्क बन चुकी है। लोगों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। भोजन, पानी और अन्य सामग्री के लिए गोदामों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इससे फिलिस्तीनियों की दुर्दशा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

गाजा में पहुंची मानवीय सहायता (भोजन, दवा और कपड़ा आदि)- India TV Hindi
गाजा में पहुंची मानवीय सहायता (भोजन, दवा और कपड़ा आदि) Image Source : AP

इजरायल के हमले से गाजा की हालत बदतर हो गई है। यहां के लोगों के लिए अब भोजन, पानी और दवा, कपड़ा मिलना भी मुश्किल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी और अन्य देशों द्वारा भेजी गई सहायता सामग्री भी लोगों तक पहुंच पाना असंभव होता जा रहा है। कई जगह गोदामों में राहत सामग्रियां पड़ी हैं, जहां कई दिनों के भूखे भेड़ियों की तरह लोग टूट पड़ें हैं। लोगों की ऐसी वेदना देख संयुक्त राष्ट्र भी द्रवित हो उठा है। गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की दुर्दशा बताने के लिए ये दृश्य काफी हैं। 
 
बता दें कि फिलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों ने राहत सामग्री गाजा भेजी है। यूएन की एजेंसी ने कहा है कि हजारों लोग भोजन और जरूरत का अन्य सामान लेने के लिए गाजा सहायता गोदामों पर टूट पड़े। गाजा में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के निदेशक थॉमस व्हाइट ने रविवार को कहा कि जिस प्रकार से लोग टूट पड़े यह चिंताजनक है और इस बात के संकेत देते हैं कि इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच तीन सप्ताह के युद्ध के बाद नागरिक व्यवस्था ध्वस्त होनी शुरू हो गई है। इस एजेंसी को यूएनआरडब्ल्यूए के नाम से जाना जाता है और यह गाजा में लाखों लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान कराती है। क्षेत्र में इसके सभी स्कूल संघर्ष से विस्थापित हुए फिलस्तीनियों से खचाखच भर गए हैं। 
 
मिस्र की सीमा से आ रही राहत की सामग्री
युद्ध पीड़ित फिलिस्तीनियों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मिस्र ने गाजा से लगी अपनी सीमा खोल दी है। मगर गाजा पट्टी में वाहनों के ईंधन खत्म हो जाने से सामग्री को गंतव्य तक पहुंचाने में समस्या हो रही है। गोदामों में सामग्री को स्टोर किया जा रहा है। वहीं से लोगों में इसे वितरित किया जाता है। (एपी) 
 
यह भी पढ़ें
नए मुकाम पर पहुंचेगी भारत और वियतनाम के बीच निवेश और व्यापार साझेदारी, इन क्षेत्रों में बढ़े कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही इस उम्मीदवार ने वापस ले लिया अपना नाम, जानें क्या बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश