1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल के PM नेतन्याहू ने लगवाया कोरोना का टीका, आज से वैक्सीनेशन शुरू

इजराइल के PM नेतन्याहू ने लगवाया कोरोना का टीका, आज से वैक्सीनेशन शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2020 08:07 am IST,  Updated : Dec 20, 2020 08:07 am IST

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगवाया जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। नेतन्याहू कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं।

Benjamin Netanyahu- India TV Hindi
Benjamin Netanyahu receives COVID-19 vaccine Image Source : TWITTER

तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगवाया जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। नेतन्याहू कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि वह खुद का उदाहरण पेश करने के लिए सबसे पहला टीका लगवाना चाहते थे और इसके जरिए लोगों को प्रेरित भी करना चाहते थे।

टीका लेने से पहले शीबा मेडिकल सेंटर पर बैठे नेतन्याहू ने अपने दाहिने हाथ के आस्तीन को बांह पर चढ़ाकर कुछ मिनट तक बैठे रहे फिर वैक्सीन लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने इसे खुशी का मौका बताते हुए कहा कि इजराइल अब एक बार फिर से सामान्य रूटीन शुरू कर पाएगा।

देखें वीडियो-

बता दें, इजराइल रविवार से अपने हेल्थ वर्कर्स और नर्सिंग होम में रहने वाले मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन देने की शुरुआत करने जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश