1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच नेपाल का बड़ा ऐलान, नागरिकों से कहा ‘22 जनवरी को न करें यह काम‘

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच नेपाल का बड़ा ऐलान, नागरिकों से कहा ‘22 जनवरी को न करें यह काम‘

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 19, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 06:50 pm IST

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच नेपाल में भी इस समारोह को लेकर भारी उत्साह है। इस उत्साह के बीच नेपाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नेपाल ने अपने नागरिकों से कहा है कि 22 जनवरी को ये काम कोई भूलकर भी न करे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच नेपाल का बड़ा ऐलान- India TV Hindi
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच नेपाल का बड़ा ऐलान Image Source : PTI

Nepal on Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं। मंदिर प्रांगण को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। 22 जनवरी को रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिव्य पलों का साक्षी दुनिया का हर हिंदू होना चाहता है। पड़ोसी हिंदू देश नेपाल में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारी उत्साह है। इसी बीच नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को 22 जनवरी को ये काम भूलकर भी न करने की सख्त हिदायत दी है।

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर के 22 जनवरी के भव्य आयोजन को लेकर नेपाल में भी भारी उत्साह है। नेपाल से भी कई उपहार, परंपरागत मिठाइयां और कई अनमोल चीजें अयोध्या भेंट में आई हैं। नेपाल के जनकपुर से 500 से अधिक सजी हुई उपहार टोकरियां अयोध्या भेजी गई हैं। इसी बीच नेपाल ने अपने देश के नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि 22 जनवरी के दिन विशेष पूजा की जाए और साथ ही साथ उस दिन शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री पर भी रोक लगाने का आह्वान किया गया है। 

जनकपुर में भी जलेंगे दीये

जनकपुर उप महानगर शहर ने सभी निवासियों से 22 जनवरी को हर घर और राम.जानकी मंदिर में दीये जलाकर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। इसी तरह बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी ने 22 जनवरी को मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उसी दिन शहर के घड़ियारवा पोखरी में समारोह होगा।

नेपाल से आए पुजारी आचार्य करेंगे वैदिक मंत्रों का पाठ

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा भेजे गए एक पत्र के अनुसार, नेपाली पुजारी, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम 22 जनवरी को विशेष धार्मिक समारोह का नेतृत्व करेंगे। गौतम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सैकड़ों हजारों हिंदू भक्तों के सामने वैदिक मंत्रों का पाठ करेंगे।

जनकपुर के मुख्य पुजारी को भी दिया गया न्यौता, जानिए कौन कौन आएंगे नेपाल से?

इस बीच जनकपुर में राम जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत राम तपेश्वर दास को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। महंत राम तपेश्वर दास और उनके उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, जो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उन्हें को विशेष स्थान दिया जाएगा। क्योंकि वे सीता के जन्मस्थान से हैं। विश्व हिंदू परिषद नेपाल चैप्टर के अनुसार काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल गणेश भट्ट को भी आमंत्रित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश