1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रॉबिन फोंटिस बनी भारत में अमेरिका के रक्षा मामलों की प्रभारी

रॉबिन फोंटिस बनी भारत में अमेरिका के रक्षा मामलों की प्रभारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2017 11:30 am IST,  Updated : Feb 15, 2017 11:30 am IST

वाशिंगटन: भारत में अमेरिका के रक्षा मामलों की प्रभारी ब्रिगेडियर जनरल रॉबिन फोंटिस को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया मामलों का प्रभारी बनाया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग

white house- India TV Hindi
white house

वाशिंगटन: भारत में अमेरिका के रक्षा मामलों की प्रभारी ब्रिगेडियर जनरल रॉबिन फोंटिस को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया मामलों का प्रभारी बनाया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कल कहा था कि ब्रिगेडियर जनरल रॉबिन फोंटिस को व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया मामलों के लिए वरिष्ठ निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

फोंटिस भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया पर व्हाइट हाउस की नीति की प्रभारी होंगी। वह पीटर लेवोय का स्थान लेंगी जो ओबामा प्रशासन के समय निदेशक (दक्षिण एशिया) थे। रक्षा खुफिया एजेंसी से फोंटिस पहली महिला प्रभारी थीं जिन्हें भारत भेजा गया और वह वर्ष 1960 से भारत में रक्षा विभाग की प्रभारी के तौर पर काम करने वाली पहली जनरल अधिकारी रही।

फोंटिस ने भारत का प्रभार लेने से पहले दिसंबर 2014 में कहा था, प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के लिए भारत एक बहुत महत्वपूर्ण देश है। हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध विकसित करना अहम है। फोंटिस की नियुक्ति से ट्रंप प्रशासन ने इस बात के भी संकेत दिये हैं कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया प्रभाग से संबंद्ध रखेगा और अफगानिस्तान के लिए अलग से कोई प्रभाग नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश