1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एलियन को लेकर हार्वर्ड के वैज्ञानिक ने किया ऐसा चौंकाने वाला दावा कि दुनिया में मच गई खलबली, सिर्फ 7 दिन हैं बाकी

एलियन को लेकर हार्वर्ड के वैज्ञानिक ने किया ऐसा चौंकाने वाला दावा कि दुनिया में मच गई खलबली, सिर्फ 7 दिन हैं बाकी

 Published : Oct 22, 2025 09:15 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 11:57 pm IST

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक ने एलियंस के बारे में सबसे बड़ा दावा करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 29 अक्टूबर को एलियंस धरती पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।

एलियंस (प्रतीकात्मक एआई फोटो)- India TV Hindi
एलियंस (प्रतीकात्मक एआई फोटो) Image Source : CANVA AI

Aliens Attack on Earth: किसी तीसरे ग्रह के प्राणी कहे जाने वाले एलियंस की बहुत सी कहानियां आपने सुनी होंगी, जो कि पुष्ट व अपुष्ट दोनों हो सकती हैं या फिर अनुमानों और कुछ विश्लेषणों पर आधारित रही हों। डेली स्टार की खबर के अनुसार अब अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर व वैज्ञानिक ने एलियंस को लेकर इतना बड़ा हैरान कर देने वाला दावा किया है, जिसके बारे में सुनकर ही दुनिया के होश उड़ गए हैं। वैज्ञानिक का दावा है कि एलियंस इसी महीने यानि आगामी 29 अक्तूबर को धरती पर हमला कर सकते हैं। अभी हमारे और आपके पास इस लिहाज से सिर्फ 7 दिन बाकी हैं। 

यह सुनने में आपको भले अजीबोगरीब लग रहा हो, लेकिन वैज्ञानिक ने यहां तक दावा कर डाला है कि 29 अक्तूबर से पहले अगर आप छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो फिर खुलकर अपनी जिंदगी जी लें, क्या पता एलियन के हमले के बाद क्या हो। वैज्ञानिक के इस सनसनीखेज दावे ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। खास बात यह है कि वैज्ञानिक ने ये बातें सिर्फ हवा-हवाई नहीं कहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस वैज्ञानिक ने एलियंस से जुड़े कई बड़े रिसर्च किए हैं। हालांकि दुनिया के अन्य ज्यादातर वैज्ञानिक इसे बे-सिर-पैर की बातें कह रहे हैं। 

वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

डेली स्टार की खबर के अनुसार हार्वर्ड के खगोलभौतिकी विशेषज्ञ प्रोफेसर एवी लोएब का दावा है कि 3I/ATLAS एक धूमकेतु जैसा है, लेकिन यह कोई आम धूमकेतु नहीं है, बल्कि एलियन तकनीक हो सकती है। यह एक रहस्यमयी और मैनहैटन जितने आकार का अंतरतारकीय पिंड जुलाई से अंतरिक्ष में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, उसे लेकर अब दुनिया भर में चर्चा तेज हो गई है। अधिकांश वैज्ञानिक इसे एक धूमकेतु मान रहे हैं, लेकिन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित खगोलभौतिकी प्रोफेसर एवी लोएब का मानना है कि यह एक एलियन अंतरिक्ष यान हो सकता है, जो या तो मानवता को बचाने या नष्ट करने आ रहा है।


अंतरिक्ष में देखा गया एलियन का कथित अंतरिक्ष यान

इस वस्तु को(एलियन के कथित अंतरिक्ष यान) 1 जुलाई को पहली बार देखा गया और इसे 3I/ATLAS नाम दिया गया है। प्रो. लोएब का कहना है कि अगर यह वाकई एलियन यान है, तो यह 29 अक्टूबर को सूर्य के सबसे निकट पहुंचने के समय एक “आकस्मिक हमला” कर सकता है। उन्होंने चेतावनी दी, "अगर आप छुट्टी पर जाना चाहते हैं, तो 29 अक्टूबर से पहले चले जाएं। कौन जाने, उसके बाद क्या हो।"


दोगुनी स्पीड से बढ़ रहा 

यह पिंड मैनहैटन जितना बड़ा है और इसका वज़न अनुमानित 33 अरब टन है। यह पहले देखे गए अंतरतारकीय पिंडों की तुलना में लगभग दोगुनी गति से यात्रा कर रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह एक ऐसी धातु मिश्र धातु (nickel tetracarbonyl) छोड़ रहा है जो पहले कभी किसी धूमकेतु या प्राकृतिक खगोलीय पिंड में नहीं देखी गई। लोएब ने कहा, "इस मिश्रधातु को केवल मानव निर्मित औद्योगिक प्रक्रियाओं में ही देखा गया है। यह कभी किसी धूमकेतु में नहीं पाया गया।"


वैज्ञानिक समुदाय में मतभेद

प्रो. लोएब जहां एलियन संभावना को गंभीरता से ले रहे हैं, वहीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खगोलविद क्रिस लिंटॉट ने उनके दावे को "बेबुनियाद बकवास" बताया और कहा कि यह सिद्धांत उस वैज्ञानिक कार्य का अपमान है जो इस पिंड को समझने के लिए हो रहा है। 


नासा ने भी जारी किया बयान

इस मामले में NASA ने भी बयान जारी किया है। नासा का कहना है कि  3I/ATLAS से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। यह सुरक्षित रूप से सौरमंडल के भीतर से गुज़रेगा। फिर भी, प्रो. लोएब की चेतावनी ने वैश्विक स्तर पर लोगों की जिज्ञासा और चिंता को बढ़ा दिया है और यह सवाल ज़रूर खड़ा कर दिया है कि क्या हम वाकई अकेले हैं? और अगर नहीं, तो क्या हम तैयार हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश