1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सुधाकर सिंह ने RJD नेतृत्व को दिया ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब, जानें बड़ी बातें

सुधाकर सिंह ने RJD नेतृत्व को दिया ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब, जानें बड़ी बातें

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Feb 01, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:56 pm IST

‘कारण बताओ नोटिस’ पर अपने जवाब में सुधाकर सिंह ने एक तरह से अपनी ही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की पोल खोलकर रख दी है।

sudhakar singh news, sudhakar singh notice, RJD, JDU, nitish kumar, bihar politics- India TV Hindi
राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह। Image Source : FILE

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के लिए भेजे गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह ने जवाब दिया है। अपने जवाब में सुधाकर ने एक तरह से अपनी ही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की पोल खोलकर रख दी है। सुधाकर सिंह ने अपने जवाब में कहा है कि मैं उन्हीं मुद्दों को उठा रहा हूं जो पार्टी का घोषित एजेंडा रहा है, लेकिन पार्टी के कई और नेता बहुत कुछ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अकेले मुझे शो कॉज नोटिस भेजना A टू Z की नीति नहीं है।’

‘मेरी मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं थी’

सुधाकर सिंह ने अपने जवाब में आगे कहा कि उन्हें मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं थी, और पार्टी नेतृत्व ने अनिच्छा के बावजूद उन्हें मंत्री बनाया था। उन्होंने 5 पन्ने के अपने जवाब में कहा है कि किस तरह से RJD शुरू से ही नीतीश कुमार के मंडी कानून का विरोध करती रही है। सुधाकर ने कहा, ‘आज वही बात जब मैं कह रहा हूं तो पार्टी को एतराज किस बात का है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार की नीतियों के खिलाफ नहीं बोलने का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था।’

‘नीतीश कुमार की बात का बुरा लगता है’
सुधाकर सिंह ने अपने जवाब में पार्टी नेतृत्व से भी तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार बार-बार यह बोलते हैं कि 2005 के पहले बिहार की हालत खराब थी तो मुझे बुरा लगता है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार, लालू यादव और राबड़ी देवी पर ही तो निशाना साधते हैं।’ सुधाकर ने अपने जवाब में कहा है कि उन्हें दुख इस बात का है कि जब वे पार्टी की नीतियों के मुताबिक किसानों-गरीबों की बात कर रहे थे तो JDU के नेता उनके खिलाफ लगातार ओछे हमले कर रहे थे, फिर भी RJD का कोई नेता उनके पक्ष में नहीं खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें:

ताइवान की सीमा रेखा में घुसे चीन के 20 लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति वेन ने एक्टिव करवा दिया मिसाइल सिस्टम

तीसरे विश्व युद्ध की घंटी बजते ही जापान ने दूना कर दिया देश का रक्षा बजट, निशाने पर आया चीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।