1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, दूसरे को मारी गोली

Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, दूसरे को मारी गोली

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 28, 2022 07:51 am IST,  Updated : May 28, 2022 07:51 am IST

संगम विहार में जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी उम्र 26 साल है। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता भी रहा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर मार डाला।

Delhi Crime - India TV Hindi
Delhi Crime  Image Source : INDIA TV (FILE)

Highlights

  • साउथ दिल्ली के संगम विहार में युवक की हत्या
  • युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा
  • खजूरी खास इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनकी हरकतों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। पहला मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार का है, जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। हत्यारों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। वहीं दूसरा मामला खजूरी खास इलाके का है, जहां एक युवक की गोरी मारकर हत्या हुई है।

संगम विहार में जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी उम्र 26 साल है। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता भी रहा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर मार डाला। युवक को बेरहमी से मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों की पहचान कर ली है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली पुलिस किस तरह क्राइम के बढ़ते ग्राफ को कम करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।