1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज राज्यों के शिक्षा सचिवों से करेंगे बात, बोर्ड परीक्षाओं पर हो सकता है फैसला

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज राज्यों के शिक्षा सचिवों से करेंगे बात, बोर्ड परीक्षाओं पर हो सकता है फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2021 10:52 am IST,  Updated : May 17, 2021 10:58 am IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल आज 17 मई को देश भर के राज्य शिक्षा सचिवों के साथ बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक कोविड-19 महामारी को देखते हुए वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी।

Education Minister to virtually meet state education...- India TV Hindi
Education Minister to virtually meet state education secretaries today Image Source : FILE

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल आज 17 मई को देश भर के राज्य शिक्षा सचिवों के साथ बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक कोविड-19 महामारी को देखते हुए वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। भारत की शिक्षा प्रणाली पर कोविड-19 के प्रभाव की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल आज सभी राज्य शिक्षा सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं, क्योंकि स्कूल और कॉलेज लगभग एक साल से बंद हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण से कई राज्यों ने 10वीं के छात्रों को बिना परीक्षा पास करने का फैसला लिया है. वहीं, 12वीं की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर दिया है. अप्रैल में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और कक्षा 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी. इसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला 17 मई को कर सकते हैं.

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन