1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बिना पैसों के सरोज खान से डांस सीखना चाहते थे गोविंदा, दिवंगत कोरियोग्राफर ने कही थी ये बात

जब बिना पैसों के सरोज खान से डांस सीखना चाहते थे गोविंदा, दिवंगत कोरियोग्राफर ने कही थी ये बात

 Published : Jul 04, 2020 11:46 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 11:46 am IST

एक्टर ने कहा कि सरोज खान जैसे गुरुओं के माध्यम से ही आम आदमी गोविंद से निकलकर गोविंदा हो पाते हैं।

गोविंदा ने सरोज खान को किया याद- India TV Hindi
गोविंदा ने सरोज खान को किया याद Image Source : INSTAGRAM: @GOVINDA_HERONO1

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। अभिनेता गोविंदा ने सरोज खान को याद करते हुए उनसे पहली मुलाकात का जिक्र किया। ये भी बताया कि वो उनसे डांस सीखना चाहते थे और पैसे नहीं होने के बावजूद 'मास्टरजी' ने उन्हें डांस सिखाया था। गोविंदा ने एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। 

गोविंदा ने वीडियो में कहा, "सरोज खान जी आज हमारे बीच नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं आपके साथ वो पहली मुलाकात कभी भूलता नहीं.. मैं कह रहा था कि मैं आपसे डांस सीखना चाहता हूं, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं। फिर आपने बहुत ही प्रेम से कहा था- आएंगे, तब दे देना। आप जैसे अच्छे सुविचार सुसभ्य सुसंगति वाले गुरुओं के माध्यम से ही हम जैसे आम आदमी गोविंद से निकलकर गोविंदा हो पाते हैं। ये अल्फाजों में बयां नहीं किया जा सकता।"

इस साउथ एक्टर ने सरोज खान को बताया भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न

गोविंदा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "RIP सरोज खान जी.. मास्टर जी आपको हमेशा प्यार करूंगा।"

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। मलाड में स्थित कब्रगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

हिंदी फिल्म उद्योग की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान को बॉलीवुड में 'मास्टरजी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 35 साल से अधिक लंबे अपने करियर में 2000 से अधिक गानों के लिए कोरियाग्राफी कीं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन