लखनऊ: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों लखनऊ में अपकमिंग मूवी ‘मिशन मजनू’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पाकिस्तान के अंदर हुए भारत के सबसे साहसी मिशन पर आधारित है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के घुटने में चोट लग गई, बावजूद इसके सिद्धार्थ ने शूटिंग जारी रखी। यह फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) साल 1970 में घटी वास्तविक घटनाओं की कहानी है।
Related Stories
सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में काफी एक्शन सीक्वेंस हैं, और एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा पर घायल हो गए। जम्पी सीक्वेंस के दौरान एक मेटल के टुकड़े से उनका घुटना टकरा गया और वो घायल हो गए, हालांकि उन्होंने शूटिंग रोककर आराम नहीं किया बल्कि थोड़े मेडिटेशन के बाद एक्शन शूट को पूरा कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चोट लगने के बाद भी 3 दिनों तक शूटिंग जारी रखी।
मिशन मजनू में साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।