1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' 27 दिसंबर को टेलीविजन पर होगी प्रीमियर

विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' 27 दिसंबर को टेलीविजन पर होगी प्रीमियर

 Published : Dec 22, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 02:46 pm IST

फिल्म 'खुदा हाफिज' भारत के एक युवा की कहानी है, जिसकी शादी हाल ही में हुई है, जो बेहतर करियर के अवसरों की तलाश में विदेश जाने का फैसला करता है। 

KHUDA HAFIZ- India TV Hindi
 विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' 27 दिसंबर को टेलीविजन पर होगी प्रीमियर Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK.ROY

मुंबई: अभिनेता विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म 'खुदा हाफिज' अब 27 दिसंबर को टेलीविजन पर प्रीमियर के लिए तैयार है। अभिनेता ने कहा, " 'खुदा हाफिज' एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची जीवन पर आधारित, जो अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस फिल्म से मिले प्यार से मैं बहुत खुश हूं। फिल्म का प्रीमियर अब टेलीविजन पर होगा, दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रहा हूं।"

फिल्म 'खुदा हाफिज' भारत के एक युवा की कहानी है, जिसकी शादी हाल ही में हुई है, जो बेहतर करियर के अवसरों की तलाश में विदेश जाने का फैसला करता है। लेकिन विदेश में उसकी पत्नी नरगिस रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है। और फिर समीर एक असहाय आम आदमी की तरह अपनी पत्नी को उसके साथ सुरक्षित वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होता है।

फिल्म 'खुदा हाफिज' स्टार गोल्ड पर 27 दिसंबर को प्रसारित होगी।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन