1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं? जेपी नड्डा का पुराना बयान भ्रामक दावे के साथ वायरल

Fact Check: क्या देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं? जेपी नड्डा का पुराना बयान भ्रामक दावे के साथ वायरल

 Published : May 15, 2024 12:22 pm IST,  Updated : May 15, 2024 02:36 pm IST

फैक्ट चेक में पाया गया है कि जेपी नड्डा का यह बयान अक्टूबर 2020 का है, जब बिहार के बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भाषण दिया था।

fact check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Original Fact Check by Boom: भारत में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन हो रहा है। हालांकि, इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बारे में फेक न्यूज भी जमकर वायरल किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जुड़ा हुआ। सोशल मीडिया पर जेपी नड्डा के बयान वाली एक खबर की न्यूजपेपर कटिंग वायरल हो रही है। इसमें लिखा है, “नड्डा बोले- देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं, एनडीए को जिताने की अपील”। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस कटिंग के बयान को लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। 

फैक्ट चेक में सामने आया है कि जेपी नड्डा का यह वायरल बयान लोकसभा चुनाव 2024 नहीं बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान का है। वह 20 अक्टूबर 2020 को बक्सर में एनडीए के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब ये बयान दिया था। 

एक एक्स यूजर ने न्यूजपेपर की कटिंग की शेयर करते हुए लिखा, ‘चुनाव में आतंकवादी आ गया, लेकिन नड्डा को कैसे पता कि देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं?’

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

आर्काइव पोस्ट

फैक्ट चेक

इस वायरल दावे की पड़ताल के लिए जेपी नड्डा के वायरल बयान को गूगल पर सर्च किया गया। ऐसा करने पर हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर चार साल पुरानी एक न्यूज रिपोर्ट मिली। 21 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित यह रिपोर्ट बिहार के बक्सर में जेपी नड्डा की एनडीए के पक्ष में एक जनसभा से जुड़ी थी।

fact check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में इस जनसभा के बारे में लिखा था कि नड्डा ने स्थानीय मुद्दों पर बात नहीं की। रिपोर्ट में नड्डा के हवाले से लिखा गया, “आज की रिपोर्ट है देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं। उन्हें हमारे जवान मारकर गिरा देंगे। जो बचेंगे उन्हें मौत की सजा मिलेगी।" सीमा सुरक्षा को आधार बनाते हुए जेपी नड्डा ने एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की थी। आपको बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2020 में विधानसभा चुनाव हुए थे।

इस दावे के बारे में और पड़ताल करने के पर हमें बीजेपी के यूट्यूब चैनल पर इसी जनसभा का नड्डा के भाषण वाला वीडियो मिला। वीडियो में 43 मिनट 18 सेकंड पर नड्डा के इस बयान को सुना जा सकता है, जब वह कहते हैं, “आज की खबर है 300 आतंकवादी बॉर्डर पर 7 जगह से घुसने का प्रयास कर रहे हैं।”

Claim: नड्डा ने कहा है कि देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं. 

Claimed By: Facebook and X Users 
Fact Check: Misleading

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से BOOM द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)

ये भी पढ़ें- Fact Check: हरियाणा में बीजेपी नेता के साथ हुई थी मारपीट? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: क्या कंगना रनौत ने चुनाव से पहले ही मान ली हार? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।