1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. हरियाणा में ट्रक को बचाने के चक्‍कर में पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

हरियाणा में ट्रक को बचाने के चक्‍कर में पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:42 pm IST

हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार को एक यात्री बस ट्रक से टक्कर होने से बचने की कोशिश करते समय पलट गयी जिससे दो महिलाओं की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।

Bus Accident- India TV Hindi
Bus Accident Image Source :

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार को एक यात्री बस ट्रक से टक्कर होने से बचने की कोशिश करते समय पलट गयी जिससे दो महिलाओं की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को तड़के सोनीपत के राई गांव में बिस्वामिल चौक के समीप राजमार्ग पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक मोड़ के पास सड़क पर जैसे ही ट्रक आते दिखा तो बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बस पलट गयी जिससे 35 से 40 वर्ष की आयु की दो महिला यात्रियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।’’ 

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर है और उसे रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 

बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सोनीपत में पत्रकारों को बताया कि वह सो रहा था कि अचानक जोरदार झटका लगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लोगों को जोर-जोर से रोते हुए सुना। अगली बात जो मैं जानता था कि यह गंभीर सड़क दुर्घटना थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा