1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बढ़ जाता है अर्थराइटिस का दर्द, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

सर्दियों में बढ़ जाता है अर्थराइटिस का दर्द, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 30, 2023 11:31 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 11:31 pm IST

अर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जो ज्यादातर घुटने और पीठ जैसे बोझ उठाने वाले जोड़ों को प्रभावित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां आपकी इस दर्द की समस्या को और भी अधिक बढ़ा सकती हैं।

Arthritis pain - India TV Hindi
Arthritis pain Image Source : SOCIAL

अर्थराइटिस घुटनों, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी एक समस्या है जो अब लोगों में तेजी से फ़ैल रही है। पहले यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों को होती थी लेकिन अब कम उम्र वाले भी इस परेशानी से पीड़ित हैं। अर्थराइटिस में पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में दर्द होने के साथ-साथ उनमें सूजन आ जाती है। कभी-कभी आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां इस दर्द की समस्या को और भी अधिक बढ़ा सकती हैं? खासकर ठंड के मौसम में ये गलतियां तो बिलकुल नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं आप किन गलतियों को करने से बचें।

घर बैठे-बैठे कम होगा आपका बढ़ता हुआ पेट और वेट, सुबह बिस्तर पर ही कर लें ये योगा

अर्थराइटिस के मरीज न करें ये गलतियां

  • जॉगिंग न करें: अर्थराइटिस के मरीजों को भागने, दौड़ने, स्किपिंग करने या फिर जम्प लगाने से बचना चाहिए। कुल मिलकाकर कहें तो इसके मरीजो को जॉगिंग जैसी एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घुटने के जोड़ पर सीधा प्रभाव पड़ता है जिससे आपको और नुकसान पहुंच सकता है। 
  • ये खेलों को कहें नो: अर्थराइटिस के मरीजों को ऐसे खेल से बचना चाहिए जिनमें अचानक मूवमेंट या दिशा में बदलाव हो क्योंकि ऐसा करने से ज्वाइंट पर उल्टा असर पड़ सकता है जैसे, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि।
  • सीढ़ियों का कम करें इस्तेमाल: आपको कम से कम सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप सीढ़ियों पर चलते हैं तो इसका सीधा असर आपको घुटने के जोड़ पर पड़ता है। जिस वजह से आपके घुटनो के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। 
  • हॉट कंप्रेस का न करें इस्तेमाल: कुछ लोग दर्द होने पर हॉट कंप्रेस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए हॉट कंप्रेस का यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि गर्मी सूजन को बढ़ाती है और ये आपके दर्द को भी बढ़ा सकती है। आप चाहें तो कोल्ड कंप्रेस का उपयोग कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इन फूड्स में होती है विटामिन बी 12 की भरमार, खाते ही अधमरी नसों में भर जाएगी जान; सभी बीमारियों का होगा दी-एंड

ऑल आउट नहीं ये 2 रुपए की चीज़ करेगी डेंगू के मच्छरों से आपका बचाव, मिनटों में ढेर होंगे Mosquito

पेशाब के ये लक्षण चीख-चीखकर बताते हैं शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड, न करें नजरअंदाज वरना घुटनों का निकल जाएगा दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।