1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन और औषधियां, स्वामी रामदेव से जाने तरीका

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन और औषधियां, स्वामी रामदेव से जाने तरीका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 09:34 am IST,  Updated : May 17, 2020 02:57 pm IST

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योगासन करना फायदेमंद होता है। स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद योगासन और घरेलू उपाय।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में बच्चे घर पर माता-पिता के साथ समय बिता रहे हैं। पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरुरी है क्योंकि उनके सर्वांगीण विकास के साथ लिए पढ़ाई के साथ फिट रहना भी बेहद जरुरी है। ऐसे समय में बच्चों के विकास के लिए उन्हें घर में ही योगासन करके शारीरिक और मानसिक दोनों रुप से फिट रखा जा सकता है। स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों को योगासन करने चाहिए इससे ना सिर्फ उनका शारीरिक विकास होता है बल्कि साथ में एकाग्रता बढ़ाते हैं जो पढ़ाई में मदद करती हैं। तो आइए आपको इन योगासन के साथ घरेलू उपायों के बारे में भी बताते हैं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करते हैं।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योगासन

हलासन- इस आसन को करने से बच्चों का शरीर लचीला बनता है। इसके साथ ही इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। अगर आपके बच्चे का वजन ज्यादा है तो इस योगासन के अभ्यास से वह भी कम हो जाता है।

वृक्षासन- इस आसन को करने से बच्चे की मांसपेशियां लचीली होती हैं और  कंस्ट्रेशन बढ़ाता है।

शीर्षासन- इस आसन को करने से बच्चे एनर्जेटिक बनते हैं। रोजाना शीर्षासन का अभ्यास करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन के साथ एकाग्रता बढ़ती है।

सर्वांगासन- इस आसन को करने से शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज हो जाती है। यह आपके मस्तिष्क से लेकर पैर की अंगुलियों तक के लिए फायदेमंद होता है।

चक्रासन- इस आसन को नियमित रुप से करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है,  मोटापे को कम करता है हाथों, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

ताड़ासन- बच्चों के पैरों को मजबूत बनाने के लिए यह योगासन फायदेमंद होता है। इससे घुटने, टखने और हाथ मजबूत बनते हैं।

पश्चिमोत्सान- बच्चों के पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बढ़े हुए वजन को कम करता है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए औषधियां और घरेलू उपाय

स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों के सर्वांगीठ विकास के लिए औषधियों और घरेलू उपाय फायदेमंद होते हैं।

  • बच्चों को 2 ग्राम शतावर चूर्ण और 2 ग्राम अश्वगंधा का सेवन कराएं।
  •  कुमारी आसव का जूस पिलाएं।
  • दही और दूध में केला और खजूर मिलाकर दें।
  • आंवले का जूस और एलोवेरा जूस का सेवन कराएं।
  • बच्चों की शॉर्प मेमोरी के लिए अखरोट और बादाम का पेस्ट बनाकर खिलाएं। दूध में बादाम मिलाकर दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।