1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2021 09:04 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 09:04 pm IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। 

3 terrorists Killed in Jammu Kashmir Pulwama Tral- India TV Hindi
3 terrorists Killed in Jammu Kashmir Pulwama Tral Image Source : PTI/FILE PHOTO

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी शुक्रवार की दोपहर को तब शुरू हुई, जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया लेकिन इसके बाद भी फायरिंग जारी रही। 

मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी करने लगे, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान था। ताजा जानकारी के मुताबिक, गोलाबारी अब रुक गई है और सुरक्षा बल इलाके की तलाशी कर रहे हैं। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वह किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते थे, यह भी पता नहीं चल सका है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत