1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स को दिया बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट काम करते रहने की नीति मंजूर

दिल्ली सरकार ने गेस्ट टीचर्स को दिया बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट काम करते रहने की नीति मंजूर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 11:45 pm IST

दिल्ली कैबिनेट ने अतिथि और संविदा शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु तक काम करते रहने की इजाजत देने वाली एक नीति को बुधवार को मंजूरी दे दी ताकि स्कूलों को उनकी सेवाएं बिना किसी बाधा के मिलती रहें।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

नयी दिल्ली: दिल्ली कैबिनेट ने अतिथि और संविदा शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति की आयु तक काम करते रहने की इजाजत देने वाली एक नीति को बुधवार को मंजूरी दे दी ताकि स्कूलों को उनकी सेवाएं बिना किसी बाधा के मिलती रहें। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कैबिनेट ने नीति को मंजूर करने और उपराज्यपाल अनिल बैजल से उसे हरी झंडी देने का आग्रह करने का निर्णय किया। 

सिसोदिया ने बैजल को लिखे एक पत्र में लिखा, ‘‘मैं आपसे इस नीति को तत्काल लागू करने का अनुरोध करता हूं ताकि ये अतिथि शिक्षक और संविदा शिक्षक जिस अनिश्चितता का सामना न केवल वर्ष में एक बार बल्कि वर्ष में कई बार करते हैं उस पर रोक लगे।’’ नीति के अनुसार शिक्षा के अधिकार कानून के तहत बच्चों को बाधारहित शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत