1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के DGP एसपी वैद्य का ट्रांसफर, दिलबाग सिंह नए डीजीपी बनाए गए

जम्मू-कश्मीर के DGP एसपी वैद्य का ट्रांसफर, दिलबाग सिंह नए डीजीपी बनाए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2018 11:54 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 11:54 pm IST

दिलबाग सिंह अभी डीजीपी (जेल) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन्हें कोई स्थायी व्यवस्था होने तक डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीजीपी एसपी वैद्य- India TV Hindi
डीजीपी एसपी वैद्य

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य का ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का पद संभालेंगे और उनकी जगह दिलबाग सिंह को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। सिंह अभी डीजीपी (जेल) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन्हें कोई स्थायी व्यवस्था होने तक डीजीपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलबाग सिंह 1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

बता दें कि पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर में हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों के अपहरण के चलते एसपी वैद्य से नाराज चल रहे हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने इन खबरों को नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस से अनबन की खबरें महज अफवाह हैं और ट्रांसफर विभागों की सामान्य व्यवस्था का हिस्सा भर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत