कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला अपने पति द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने पर चलती कार से गिर गई और मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना नौ जून की है। हालांकि इसमें महिला को हल्की चोट लगी है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related Stories
थुडियालूर में रिहाइशी इलाके में एक सड़क पर हुई इस घटना के वीडियो में महिला को कार से गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, दोनों की 11 साल पहले शादी हुई थी और फिलहाल उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं था। इससे पहले उन्होंने तलाक की अर्जी भी दी थी, लेकिन बाद में साथ रहने पर राजी हो गए थे।