1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत शुरू करने पर बनी है सहमति: पीएम मोदी

एक बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत शुरू करने पर बनी है सहमति: पीएम मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 01:50 pm IST

भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात के बाद साझा बयान देते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर से ट्रंप परिवार का स्वागत किया।

एक बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत शुरू करने पर बनी है सहमति: पीएम मोदी- India TV Hindi
एक बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत शुरू करने पर बनी है सहमति: पीएम मोदी

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात के बाद साझा बयान देते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर से ट्रंप परिवार का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि द्वीपक्षीय व्यापार को लेकर हमारे वाणिज्य मंत्रीयों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है और हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए बातचीत करने के लिए भी सहमत हुए हैं। आपसी हित में इसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध केवल दो सरकारों के बीच नहीं, बल्कि लोगों पर आधारित है। डिफेंस, टेक्नॉलजी, ट्रेड रिलेशन या फिर पीपल टु पीपल रिलेशन। हमारे बीच रक्षा सहयोग महत्वपूर्ण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत