Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भगवंत मान का दावा, 'BJP के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्वत, मंत्री पद की पेशकश की'

भगवंत मान का दावा, 'BJP के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्वत, मंत्री पद की पेशकश की'

Written by: Bhasha Published : Dec 05, 2021 06:24 pm IST, Updated : Dec 05, 2021 06:24 pm IST

पंजाब में आप के एकमात्र सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’

भगवंत मान का दावा, 'BJP के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्वत, मंत्री पद की पेशकश की- India TV Hindi
Image Source : PTI भगवंत मान का दावा, 'BJP के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्वत, मंत्री पद की पेशकश की'

Highlights

  • भगवंत मान का दावा
  • 'BJP के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए रिश्वत देने की बात कही'
  • 'मंत्री पद की पेशकश भी की'

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने रविवार को दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें धन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की पेशकश की। संगरूर के सांसद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें धन या किसी अन्य चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। 

किसी का नाम लिए बगैर मान ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने चार दिन पहले उनसे संपर्क किया और उनसे कहा, ‘‘मान साहब, भाजपा में शामिल होने के लिए आप क्या लोगे?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ‘‘आपको धन की जरूरत है।’’ आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। 

पंजाब में आप के एकमात्र सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि दूसरे लोग होंगे ‘‘जिन्हें आप खरीद सकते हैं।’’ मान ने कहा कि उन्हें धन या किसी और चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। जब उनसे भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह नाम का खुलासा करेंगे। 

आप नेता ने दावा किया कि भाजपा का पंजाब में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था और कृषि कानूनों को लेकर उन्हें किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इन कानूनों को सरकार ने पिछले हफ्ते निरस्त कर दिया।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement